कुंभ स्नान के लिये श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, आठ घायल

सतना, 30 जनवरी (वार्ता) गुजरात के सूरत से कुंभ स्नान के लिये श्रद्धालुओं को लेकर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जा रही एक निजी यात्री बस आज सुबह मध्यप्रदेश के मैहर थाना क्षेत्र के बरहैया गांव के निकट डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हादसे मे घायल आठ लोगों को अमरपाटन के शासकीय अस्पताल मे दाखिल कराया गया है।
बताया गया कि गुजरात के सूरत शहर के कुछ लोग निजी बस से कुंभ स्नान के लिये प्रयागराज जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गये।

Next Post

महाकुंभ की दुखद घटना पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण: शर्मा

Thu Jan 30 , 2025
जबलपुर, 30 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह महाकुंभ की दुर्घटना पर भी राजनीति कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री शर्मा ने यहां मीडिया से चर्चा कहा कि महाकुंभ में हुई दुर्घटना दुखद है। लेकिन […]

You May Like