आष्टा। रक्षाबंधन पर्व की खुशियां जरुरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आष्टा युवा संगठन ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सेवा कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, परित्यक्ता एवं जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा की गई.
संगठन के प्रमुख आनंद गोस्वामी एवं उनकी टीम ने जरूरतमंद परिवारों को साड़ी, कपड़े, मिठाई, राखी, गोला सहित अन्य सामग्री वितरित की. सामग्री का वितरण नगर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के माध्यम से कराया गया. इस दौरान सहायता सामग्री प्राप्त करने वाले परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली. कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व नपाध्यक्ष मीना सिंघी, रूपेश राठौर, भूरू मुकाती, नरेंद्र कुशवाह, संध्या बजाज, महेंद्र सिंह इंजीनियर, प्रेम नारायण शर्मा, महेश राठी, पार्षद तेजसिंह राठौर, पत्रकार किरण राका एवं राजीव गुप्ता सहित शहर के अनेक लोग उपस्थित थे.
