
जयपुर फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की बुधवार सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अहमदाबाद ATC को कुछ सेकंड का Squawk 7500 (हाइजैक कोड) सिग्नल मिलने के बाद विमान को डायवर्ट किया गया और सुबह करीब 9:45 बजे जयपुर में उतारकर आइसोलेशन-बे में भेजा गया। सभी यात्रियों को जांच के बाद सुरक्षित डी-बोर्ड कराया गया, जबकि एटीएस सहित कई सुरक्षा एजेंसियां मौके पर हैं और दिल्ली में NSG टीम स्टैंड बाय पर रखी गई। शुरुआती जांच में सिस्टम की तकनीकी गलती से अलर्ट जनरेट होने की आशंका है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि बाकी है। इससे पहले 30 सितंबर को इजराइल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट से भी ऐसा ही सिग्नल मिला था।
