त्योहरों के मद्देनजर गुरुवार और शुक्रवार को राज्यसभा में अवकाश

नयी दिल्ली 16 मार्च (वार्ता) नवरात्रि, रमजान और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों को देखते हुए गुरुवार और शुक्रवार को राज्यसभा में अवकाश रहेगा और इसकी जगह शनिवार 28 मार्च और रविवार 29 मार्च सदन की बैठकें होंगी। सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को सदन में बताया कि नवरात्रि ,रमजान और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों को देखते हुए अनेक सदस्यों ने गुरुवार और शुक्रवार को अवकाश का अनुरोध किया था और इसे देखते हुए गुरुवार और शुक्रवार को सदन में अवकाश रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस समय की भरपाई के लिए सदन की कार्यवाही शनिवार 28 मार्च और रविवार 29 मार्च को होगी।

 

Next Post

केरल बिना बीमा वाले परिवारों का भी करेगा मुफ्त इलाज

Mon Mar 16 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 16 मार्च (वार्ता) केरल सरकार ने राज्य में सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुरक्षा लागू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिससे उन लोगों को भी चिकित्सा सुरक्षा मिलना सुनिश्चित होगा, जो मौजूदा बीमा योजनाओं के दायरे में नहीं आते हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा है कि इस […]

You May Like