अर्धनग्न अवस्था में दंड भरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

दमोह:मप्र सरकार द्वारा जब प्रदेश में मूंग खरीदी पर रोक लगाने की बात कही गई है, तब से ही प्रदेश भर में किसानों का गुस्सा देखने को मिल रहा है. सोमवार दोपहर को दमोह में चिलचिलाती धूप में दमोह के किसान दंड भरते हुए अर्धनग्न अवस्था में मूंग खरीदी चालू करो का नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे.जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह लोधी ने बताया की किसानों द्वारा बिना किसी संगठन, बिना किसी राजनैतिक दल के बैनर तले ये प्रदर्शन किया.

जिसका उद्देश्य भाजपा सरकार को समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग मानने पर मजबूर करना है.किसानों ने बताया कि अगर सरकार जल्द ही मूंग खरीदी की घोषणा नहीं करती तो दमोह में किसान अनिश्चित कालीन अमरण अनशन पर बैठेंगे

Next Post

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Mon Jun 9 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।पुलिस ने बताया कि आयुष अग्रवाल 21 वर्ष निवासी संजय नगर यादव कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है, उसके फोन पर पड़ौसी मोहित साहू फोन करके […]

You May Like