युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।पुलिस ने बताया कि आयुष अग्रवाल 21 वर्ष निवासी संजय नगर यादव कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है, उसके फोन पर पड़ौसी मोहित साहू फोन करके उसे धमकी दे रहा था कि तेरे पिता को मारेंगे तो वह अपने दोस्त अनुज, बिट्टू , सूरज के साथ मोहित के घर गया, जहां मोहित की बहन मिली, जिससे उसने शिकायत की।

मोहित की बहन ने फोन करके मोहित साहू को बताया। थोड़ी देर में मोहित साहू अपने साथी शुभम पटैल, गौरव एवं शिवम के साथ आया और मारपीट कर दी। शुभम पटैल ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर पेट एवं वाये पैर में चोट पहुॅचा दी, मोहित साहू ने वहीं पड़ी ईंट से सिर में मारकर चोट पहॅुचा दी गौरव, शिवम ने हाथ मुक्कों से मारपीट किये।

Next Post

मलखान ने मेरे दादा की हत्या की, अब प्रतिष्ठा कर रहे धूमिल

Mon Jun 9 , 2025
भिंड: पूर्व डकैत सरगना मलखान सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया। ये ज्ञापन एएसपी संजीव पाठक को देते हुए एफआईआर की मांग की गई। दस्यु पीड़ि​त परिवार के सदस्य और नमो संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने पूर्व […]

You May Like