मेघदूत नगर के 92 भूखंडों का आवंटन निरस्त, अब होगी नीलामी

मंदसौर। वर्ष 1990-92 के बीच नगर सुधार न्यास द्वारा मेघदूत नगर में नियमविरुद्ध तरीके से आवंटित 92 भूखंडों को निरस्त कर अब मंदसौर नगर पालिका द्वारा उनकी नीलामी की जाएगी। इस कार्रवाई से नगर पालिका को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

पूर्व पार्षद विजय गुर्जर ने बताया कि इस अनियमितता की जांच हेतु जगतपति जांच समिति का गठन हुआ था, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2003 में शासन ने भूखंड आवंटन को निरस्त करने का आदेश दिया। इस संबंध में उन्होंने 2018 में नगरी प्रशासन मंत्री को पत्र लिखा था, जिसके बाद 1 मई 2003 को आदेश जारी हुए।

92 भूखंडों को निरस्त करने की प्रक्रिया में करीब 21 वर्ष लगे। जनवरी 2020 में संबंधित आवंटियों को सूचना देकर राशि वापसी हेतु कहा गया था। अब इन भूखंडों की नीलामी की जा रही है।

विजय गुर्जर ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया तथा कहा कि इससे नगर पालिका की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और विकास कार्यों में सहयोग मिलेगा।

Next Post

मनमोहक झाकियों के साथ प्रजा का हाल जानने निकले ऋणमुक्तेश्वर महादेव

Sun Jul 27 , 2025
खरगोन। शहर के जैतापुर में विराजित अतिप्राचीन श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव रविवार को शिवडोले के रुप में राजसी ठाठ के साथ प्रजा का हाल जानने मंदिर से निकले। प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित पालकी में सवार होकर जब बाबा ऋणमुक्तेश्वर भक्तों के बीच पहुंचे तो एक झलक पाने को भक्त लालायित नजर […]

You May Like