अमेरिका के समर्थन के बिना छह महीने तक रूस का सामना कर सकता है यूक्रेन : वेनिस्लावस्की

कीव, 04 मार्च (वार्ता) यूक्रेन की संसदीय रक्षा समिति के सदस्य फेदिर वेनिस्लावस्की ने कहा है कि उनका देश अमेरिका के समर्थन के बिना छह महीने तक रूस का सामना कर सकता है।

आरबीसी-यूक्रेन ऑनलाइन मीडिया आउटलेट ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक श्री वेनिस्लावस्की ने कहा है कि उनके पास लगभग छह महीने तक रूस के साथ संघर्ष के लिए पर्याप्त साधन है। उन्होंने कहा , “पिछले तीन वर्षों में हमारे सैन्य-औद्योगिक क्षमता में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है, और यह खतरों और जोखिमों को कम करने में सक्षम है।” उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि यूक्रेन कुछ हथियारों के लिए अमेरिका पर निर्भर है, जिसमें वायु रक्षा प्रणाली और लंबी दूरी की बहु-प्रक्षेपण रॉकेट प्रणाली शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण हथियारों की आपूर्ति के वैकल्पिक स्रोतों को सुरक्षित करने के प्रयास चल रहे हैं।

 

Next Post

नवागांव में सेल्समेन महीनों से ग्रामीण उपभोक्ताओं को नहीं दे रहा अनाज 

Tue Mar 4 , 2025
ग्रामीणों ने कलेक्टर को की शिकायत झाबुआ। झाबुआ विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागांव स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से सेल्समेन द्वारा ग्राम नवागांव एवं बाटियाबर्डी के ग्रामीणों को महीनों से राशन प्रदान नहीं किया गया है। जिससे आक्रोशित होकर दोनो गांव के ग्रामीणजन 4 मार्च को दोपहर कलेक्टोरेट […]

You May Like