
सारंगपुर। गांव में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र तो खोले गए हैं. लेकिन इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. लोगों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय, क्लीनिकों पर या जिला स्तर पर अस्पताल में जाना पड़ता है. स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगे रहने के कारण मरीजों को दूर स्थित अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है.
भ्याना गांव सहित आसपास के गांवों में रहने वाले लोग को बेहतर और समय पर इलाज मिले इसके लिए शासन की ओर से करीब 20 वर्ष पहले उप स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था. शुरूआत में केंद्र पर इलाज करने के लिए नियमित डॉक्टर्स आते थे. लेकिन विभाग द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण यहां पर मौजूद स्टॉफ ने आना कम कर दिया है. इस कारण से यहां के लोगों को इलाज के लिए 20 किलोमीटर दूर सारंगपुर जाना पड़ता है.
समय से पहले बंद हो जाता है भ्याना के स्वास्थ्य केंद्र
उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बदहाल हैं. यहां आने वाले मरीजों को इलाज तक नहीं मिल पाता है. यहां निर्धारित समय पर उप स्वास्थ्य केंद्र के ताले नहीं खुलते जिससे मरीज घंटों बैठकर इंतजार करने को मजबूर होते हैं.शासन द्वारा गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र खुल तो गया है.
आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है. मैं जांच करवाकर मामले को दिखवा लेता हूं. उपस्वास्थ्य केन्द्र क्यों बंद है.
डॉ भीलवारे बीएमओ सारंगपुर
