खेत से घर लौटते समय पटरी पार कर रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

पांढुरना, खेत से घर जाने के दौरान ग्राम चिचौंडा के पास रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय युवा किसान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,रेलवे पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रहीं है।

 

रेलवे पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम चिंचौडा के पास अपने खेत में दिन भर काम करने के बाद शाम को वापस घर लौटते समय 15/17 वर्धा ब्रिज अपलाइन के बीच रेल पटरी पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से ग्राम चिंचौड़ा निवासी युवा किसान दुर्गेश पिता राजु साहू 23 की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Next Post

एमपी नगर में बेकाबू डंपर ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला, परिवार सुरक्षित

Sun Aug 9 , 2026
भोपाल। एमपीनगर इलाके में तेज रफ्तार में रविवार को सड़क पर जा रही एक डंपर ने पीछ से कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में हालांकि कार सवार परिवार इस दौरान सुरक्षित रहा लेकिन, कार पूरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार मालिक ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ थाने […]

You May Like