स्कूली छात्रा की घर में घुस कर हत्या, आरोपी का शव पेड़ पर लटका मिला

रीवा। मनगवां थाना अन्तर्गत बेला गांव में सुबह कक्षा 9 वीं की छात्रा की घर के अंदर हत्या कर दी गई. उसके कुछ घंटे बाद संदेही का आम के पेड़ में लटकता शव मिला. इस घटना के बाद पूरे गांव में सनाका खिच गया है. सूचना मिलने पर मौके में पुलिस पहुंची, पूरे मामले की जांच की जा रही है. यह पूरा मामला रविवार की सुबह का है. हत्या की वजह क्या है इसकी पुलिस जांच कर रही है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रा संध्या वर्मा पिता चंदन वर्मा 15 वर्ष अपनी बहन के साथ घर बाहर खेत में काम करने के लिये निकली थी और जब लौटकर आई तो उसके पीछे गांव का ही छोटेलाल कोल पिता रामलाल उम्र 30 वर्ष भागता हुआ आया और सीधे संध्या के साथ मारपीट करने लगा. गला दबाकर लोहे के खलबट्टे सिर पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंची बहन और दादा के साथ भी झूमा झटकी की. इसके बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ और परिजन संध्या को लेकर गंगेव अस्पताल पहुंचे. जहा उसे डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया. कुछ घंटे बाद संदेही छोटेलाल का शव कुछ दूर पर आम के पेड़ पर लटका मिला. छोटेलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किशोरी की हत्या के पीछे वजह क्या है यह जांच का विषय है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दोनो शवो को पीएम के बाद परिजनो को सौप दिया गया.

Next Post

अवकाश के दिन भी काम का दबाब,पंचायत सचिव की सड़क हादसे में मौत

Sun May 18 , 2025
सुसनेर।रविवार शाम को उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर ग्राम बडिय़ा निवासी पंचायत सचिव नारायण सिंह पिता दुलेसिंह राजपूत उम्र 60 वर्ष को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में नारायणसिंह की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों व पंचातय सचिवों ने बताया कि वे रविवार […]

You May Like