अवकाश के दिन भी काम का दबाब,पंचायत सचिव की सड़क हादसे में मौत

सुसनेर।रविवार शाम को उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर ग्राम बडिय़ा निवासी पंचायत सचिव नारायण सिंह पिता दुलेसिंह राजपूत उम्र 60 वर्ष को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में नारायणसिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों व पंचातय सचिवों ने बताया कि वे रविवार को अवकाश वाले दिन भी नाहरखेड़ा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की ईकेवायसी करवा कर घर लौट रहे थे, तभी पद्मावती होटल के समीप उनकी बाईक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजन उन्हें पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में लाए, यहां डॉक्टर नीलम जैन के द्वारा नारायणसिंह को मृत घोषित किया गया. उसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम करवाया. पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है.

एप्लीकेशन के बाद भी नहीं देते छुट्टी

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि एप्लीकेशन देने के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पंचायत सचिवों को छुट्टी नहीं दी जाती है. उन पर तत्काल प्रभाव से कार्य करने के लिए दबाव डाला जाता है. यहां तक कि त्यौहार के समय भी अवकाश नहीं दिया जाता है.

वाहन जब्त, ड्राइवर की तलाश जारी

घटना के बाद पुलिस थाने के एसआई पीसी चौधरी, बालकिशन त्रिकार, भगवान सिंह दांगी, दिलीप भाटी अस्पताल मेंं मौजूद रहे. पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करके विवेचना शुरू कर दी है. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर पिकअप के ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजजनों व पंचायत सचिवों की भीड़ जमा हो गई. पीएम के बाद शव को ग्राम बडिय़ा ले जाया गया. जहां पर अंतिम संस्कार किया गया.

काम के लिए दबाव बनाते हैं अधिकारी

पंचायत सचिव संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नारायणसिंह सारखा व अन्य सचिवों ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा काम करने के लिए पंचायत सचिवों पर दबाव डाला जाता है. इस टेंशन में नारायणसिंह राजपूत की जान चली गई. वे रविवार को अवकाश वाले दिन भी अधिकारियों के दबाव में नाहरखेड़ा पंचायत से ग्रामीणों की ईकेवायसी करवाकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी दर्दनाक हादसे में जान चली गई.

Next Post

ट्रांसपोर्ट के गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

Sun May 18 , 2025
नीमच। नगर के ग्वालटोली के स्कीम नंबर-34 में जैन ट्रांसपोर्ट के गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो टीमें मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना रविवार दोपहर की है। गोदाम में रखा कपड़ों का सामान […]

You May Like