ट्रांसपोर्ट के गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

नीमच। नगर के ग्वालटोली के स्कीम नंबर-34 में जैन ट्रांसपोर्ट के गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो टीमें मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना रविवार दोपहर की है।

गोदाम में रखा कपड़ों का सामान जलकर राख

जैन ट्रांसपोर्ट के मालिक हितेश जैन ने बताया कि गोदाम में रखा कपड़ों का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दमकल विभाग की कार्रवाई से गोदाम में रखा अन्य सामान बच गया। अगर आग पर समय पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और अधिक हो सकता था।

घटना के समय आसपास के निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का की मदद की। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मेधावी छात्रों को मंत्री पटेल की सीख; सपने देखें और पूरा करें

Sun May 18 , 2025
रीवा।जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया. प्रभारी मंत्री ने रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड के ग्राम पहडिय़ा में सेवियर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित समारोह में स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची […]

You May Like