शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान जन्डेल पिता महाराज सिंह धाकड़ निवासी झलवासा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर बैराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच में सामने आया कि जन्डेल शराब का आदी था और उसके पारिवारिक रिश्तों में गंभीर तनाव चल रहा था।
स्थानीय लाेगों ने बताया कि उसकी पत्नी उसके छोटे भाई के साथ रहती थी, जिससे घर में विवाद गहराता जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा था और आए दिन झगड़े होते रहते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जन्डेल को खेत की ओर जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसका शव खेत में पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
