गौवंश तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, पिकअप वाहन एवं 4 नग गौवंश किया जब्त

 

बड़वानी, (नवभारत)।

एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि गौ तस्करी के मामलों में पेशेवर ढंग से विवेचना करें। जिसके तहत 12 जनवरी को एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सिलावद टीआई वीरबहादुरसिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गौवंश को क्रूरता से भरकर सिलावद की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद एक पिकअप वाहन आते दिखाई दिया, जिसे रोका गया। वाहन चालक ने पुछताछ में अपना नाम रवि पिता भगवान भालसे, 20 वर्ष निवासी नदीपार सिलावद बताया। वाहन की जांच करने पर उसमें 4 नग गौवंश कीमत 36000 क्रूरता से भरे हुए पाए गए।

चालक से गौवंश परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, जो नहीं मिले। इसके बाद वाहन कीमत 300000 और गौवंश को जब्त किया। कुल जब्ती 336000 मूल्य की रही। आरोपी रवि के खिलाफ थाना सिलावद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

एसपी जगदीश डावर ने बताया कि गौ तस्करी के मामलों में पेशेवर एवं वैज्ञानिक तरीकों से विवेचना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में तस्करों के संगठित गिरोह पर कठौर प्रहार किया जाएगा। साथ ही गौ तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की राजसात प्रक्रिया को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

जल्द ही कलेक्टर से कई वाहनों के राजसात आदेश प्राप्त किए जाएंगे। कार्रवाई में थाना प्रभारी सिलावद उप निरीक्षक वीरबहादुरसिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार आर्य, प्रआर विनोद मीणा और आरक्षक सुनील चौहान का योगदान रहा।

Next Post

नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों के विरुद्ध कार्रवाई

Mon Jan 13 , 2025
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात राजुसिंह बघेल की पुलिस टीम द्वारा नाबालिक वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। शहर की सडक़ों पर तेज रफ्तार वाहन चलाने व […]

You May Like

मनोरंजन