मध्य प्रदेश के सीधी में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्रों का संघर्ष लगातार जारी है। इसी कड़ी में ‘सीधी मांगे विश्वविद्यालय’ मुहिम से जुड़े छात्रों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी मांग को बुलंद किया। छात्र पिछले 6 वर्षों से सीधी में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से छात्रों ने विश्वविद्यालय की जरूरत को प्रमुखता से उठाया। यात्रा के बाद छात्रों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और सीधी में विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की। अब देखना होगा कि छात्रों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग पर शासन-प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
Next Post
हवलदार, प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन से लूट
Sat Oct 10 , 2026
जबलपुर: अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ इस कदर गायब हो चुका है कि उन्होंने गढ़ा और कैंट थाना क्षेत्रों में महज कुछ ही घंटों के भीतर तीन लूट की वारदातों को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने कहीं ई-रिक्शा चालक पर हमला कर पैसे लूटे, तो कहीं एनसीसी के […]
