
जबलपुर। कलेक्ट्रेट में धड़ल्ले से अवैध वसूली चल रही थी। गुरूवार दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध रूप से वाहनों के पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा था। कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध वसूली करने पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध रूप से वाहनों के पार्किंग शुल्क वसूले जाने पर शंभू राजपूत पिता ओमप्रकाश निवासी करिया पाथर, दशरथ गुप्ता पिता विष्णु प्रसाद निवासी सरकारी कुआं मरघटाई रोड घमापुर, बृजेश यादव पिता राकेश यादव निवासी उडिय़ा मोहल्ला ओमती द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले वाहनों से अवैध रूप से पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूली कर रहे थे। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी रघुवीर सिंह मरावी ने तीनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 , 126, 135(3) की कार्यवाही कर सिविल जेल भेजा गया है।
