लापरवाह 5 उपयंत्री व 9 सचिवों को नोटिस जारी

आष्टा. जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने जनपद पंचायत के सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर जनपद में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की.बैठक में उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान, आवास योजना, समग्र ईकेवाईसी, नल जल योजना, वृक्षारोपण, मनरेगा, एसबीएम, एनआरएलएम एवं आयुष्मान कार्ड सहित सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और संबंधितों को कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए. उन्होंने समग्र ईकेवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों में प्रगति कम पाए जाने पर जनपद के 5 उपयंत्रियों एवं 9 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए. इसके साथ ही निर्देश दिए कि जल्द प्रगति नहीं लाने पर उनके विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी.

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने अभियान के तहत लक्ष्य अनुसार खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज, पोखर निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों एवं गतिविधियों की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि खेत तालाब एवं कूप रिचार्ज के कार्यों को वर्षा ऋ तु से पहले ही पूर्ण करा लिया जाए ताकि वर्षा जल का संग्रहण एवं संरक्षण हो सके. इसके साथ ही उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों में कम प्रगति के लिए उपयंत्री अनिल गुप्ता, दीक्षा नागर, मयूर राठौर, अनिल खरे एवं संजीव गोस्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किए. बैठक में जनपद सीईओ अमित कुमार व्यास, सीएमओ, सहायक यंत्री, योजनाओं शाखा प्रभारी, पंचायत सचिव, जीआरएस, व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री 

Thu May 22 , 2025
दमोह.ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पश्चात दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के ग्राम नोहटा में बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा निकाली इस यात्रा का आयोजन रानी अवंती बाई लोधी परिसर से किया जो बस स्टैंड, गांधी चौक, पेट्रोल पंप, नोहलेश्वर मंदिर से होते हुए पुनः अवंती बाई लोधी परिसर […]

You May Like

Play sound