विदेश यात्रा से लौटे बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री, सैकड़ों भक्तों ने ली दीक्षा

छतरपुर: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपनी 5 दिवसीय विदेश यात्रा से लौट आए हैं। धाम पर उनके आगमन का भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बाबा के पहुंचते ही धाम पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दीक्षा और आशीर्वाद के लिए लंबी कतारें लग गईं।

बाबा बागेश्वर ने देश-विदेश से आए सैकड़ों भक्तों को दिव्य गुरु मंत्र देकर दीक्षा दी और कान में मंत्र फूंककर हनुमान जी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “गुरु ईश्वर से जोड़ने का माध्यम है और दीक्षा के बाद आप जीवन भर हनुमानजी के भक्त बन जाते हैं।”

दीक्षा ग्रहण करने वालों से बाबा ने कहा, “आज से आप रजिस्टर वैष्णव और रामानंदी हो रहे हैं।” भक्तों ने सनातन धर्म की रक्षा और उसके प्रसार का संकल्प लिया। धाम परिसर में उमड़े जनसैलाब के बीच भक्त भाव-विभोर होकर गुरु मंत्र लेते नजर आए।

Next Post

खेलते-खेलते नाले मे गिरे बालक का शव बरामद

Sat Aug 23 , 2025
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमराई मे खेलते खेलते नाले मे गिरे 14 वर्षीय बालका का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर मे संदीप कुर्मी का 14 वर्षीय पुत्र लकी कुमराई मे खेल रहा था कि […]

You May Like