सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमराई मे खेलते खेलते नाले मे गिरे 14 वर्षीय बालका का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर मे संदीप कुर्मी का 14 वर्षीय पुत्र लकी कुमराई मे खेल रहा था कि पैर फिसल जाने से नाले मे गिर गया और नाले मे पानी के तेज बहाव मे बह गया। सूचना मिलने पर परिजनो ने पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीईआरआफ की टीम को सूचना दी। चार घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने पानी मे डूब चुके लकी का शव निकाला और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव को परिजनो को सौप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है।
