भाजपा नेताओं को गालियाँ देते गड़ासा लेकर मारने दौड़ा डाक्टर 

 

शहडोल। कोयलांचल नगरी धनपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार उस समय हडकंप मच गया जब अस्पताल में पदस्थ डाक्टर सचिन कार्खुर गालियाँ देते हुए भाजपा नेताओं को मारने धारदार गड़ासा लेकर अस्पताल से बाहर दौड़े, लेकिन गनीमत रही कि तब तक एक शिकायत के मामले में वहाँ बयान देने आए उक्त भाजपा नेता अस्पताल परिसर से निकल चुके थे। वहीँ डाक्टर की इस हरकत को देख जांच के लिए शहडोल से आई दो सदस्यीय टीम के सदस्यों ने भी जान बचाकर वहाँ से चले जाना ही उचित समझा। इस घटना की लिखित शिकायत भाजपा नेताओं द्वारा थाने में देते हुए उक्त डाक्टर के विरुद्ध कड़ी क़ानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में पूर्व भाजपा नेता सूर्यप्रकाश रजक, प्रकाश रौतेल तथा रवि कश्यप द्वारा थाने में लिखित शिकायत सौंपी गयी है। भाजपा नेता श्री रजक द्वारा थाने में दी गयी लिखित शिकायत के माध्यम से बताया गया कि पूर्व में मेरे द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डाक्टर सचिन कार्खुर के खिलाफ भ्रष्टाचार सम्बंधित शिकायत की गयी थी । जिसकी जांच के लिए सीएमएचओ कार्यालय शहडोल से दो सदस्यीय जांच टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी आई थी। उक्त टीम में डीएचओ डाक्टर एसडी कंवर एवं संतोष सिंह शामिल थे ।

Next Post

स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें

Fri May 23 , 2025
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुबह रीवा के नगर वन का भ्रमण किया. उप मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को नगर वन की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए. उप मुख्यमंत्री ने नगर वन में सुबह की सैर कर रहे आमजनों से संवाद करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति […]

You May Like