तीर्थधाम ज्ञानोदय में कल होगा डॉ. संजीव कुमार गोधा आत्मार्थी निलय का भव्य शिलान्यास

दीवानगंज। तीर्थधाम ज्ञानोदय में आज डॉ. संजीव कुमार गोधा आत्मार्थी निलय के भव्य शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः जिनेन्द्र अभिषेक एवं पूजन के साथ होगी, जिसके पश्चात शिलान्यास सभा एवं विधि संपन्न कराई जाएगी।

संरक्षक एवं प्रवक्ता अरुण वर्धमान ने बताया कि समारोह में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, सांची विधायक प्रभुराम चौधरी, विदिशा विधायक मुकेश टंडन तथा रायसेन जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

शिलान्यास कार्यक्रम मुख्य निर्माणकर्ता परिवार प्रदीप कुसुम चौधरी परिवार किशनगढ़, महेंद्र मंजू गोधा, संस्कृति व आर्जव गोधा परिवार जयपुर तथा अनूप कटारिया परिवार इंदौर के सहयोग से संपन्न होगा।

इसी अवसर पर ज्ञानोदय गेम ज़ोन का भी भव्य शिलान्यास सुधीर सिद्धांत परिवार कटनी एवं समस्त सुभाष ट्रांसपोर्ट परिवार द्वारा किया जाएगा।

Next Post

मुम्बई से चोरी हुए 35 मोबाइल रीवा में एक्टिव, स्पेशल टीम पहुंची; 12 मोबाइल बरामद

Sat Dec 27 , 2025
रीवा। महाराष्ट्र के मुम्बई से चोरी हुए 35 मोबाइल रीवा में एक्टिव है, जिसकी तलाश में मुम्बई से स्पेशल पुलिस टीम रीवा पहुंची है. जहा अलग-अलग थाना क्षेत्र से 12 मोबाइल बरामद किये गये है. पूरे देश में मुम्बई पुलिस का सर्च आपरेशन चल रहा है. गौरतलब है कि मुम्बई […]

You May Like