
रीवा। महाराष्ट्र के मुम्बई से चोरी हुए 35 मोबाइल रीवा में एक्टिव है, जिसकी तलाश में मुम्बई से स्पेशल पुलिस टीम रीवा पहुंची है. जहा अलग-अलग थाना क्षेत्र से 12 मोबाइल बरामद किये गये है. पूरे देश में मुम्बई पुलिस का सर्च आपरेशन चल रहा है.
गौरतलब है कि मुम्बई से चोरी हुए मोबाइलो की तलाश में सर्च आपरेशन शुरू किया गया. मुम्बई पुलिस की विशेष टीम एसआई रसूल सैय्यद के नेतृत्व में रीवा पहुंची है. जहा साइबर की मदद से मोबाइलो की तलाश की जा रही है. सबसे ज्यादा मोबाइल सोहागी थाना क्षेत्र में एक्टिव पाए गये है. 12 मोबाइल अभी तक जप्त हुए है जिसमें 6 सोहागी थाना अन्तर्गत एवं चाकघाट, नईगढ़ी एवं त्योंथर चौकी अन्तर्गत दो-दो मोबाइल बरामद किये गये है, अन्य मोबाइलो की तलाश जारी है. चार मोबाइल शहर में भी एक्टिव बताए गये है. जिनकी तलाश टीम द्वारा की जा रही है. मुम्बई से 35 मोबाइल चोरी व गुमे थे, जिसके लिये टीम रीवा पहुंची है. स्थानीय पुलिस की मदद से सर्च आपरेशन जारी है. 35 में से 12 मोबाइल जप्त करने में टीम को सफलता मिली है, अन्य मोबाइलो को भी बरामद करने में टीम जुटी है. बताया गया है कि सबसे ज्यादा मोबाइल त्योंथर-चाकघाट क्षेत्र में एक्टिव है.
