नहर में गिरे किशोर की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

रीवा। चोरहटा थाना अन्तर्गत नौवस्ता के पास नहर में बीती शाम शौच क्रिया के दौरान एक किशोर गिर गया और तेज बहाव में बह गया. पास खड़े उसके चाचा ने बचाने का प्रयास किया लेकिन किशोर गहराई में डूब गया. चोरहटा पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी और शनिवार की सुबह से किशोर की तलाश शुरू की गई. लेकिन किशोर का कही पता नही चला है. बाणसागर नहर से पानी बंद कराया गया है.

बताया गया है कि मनिकवार थाना क्षेत्र के इटार गांव निवासी प्रिंस साकेत पिता यज्ञ नारायण साकेत 17 वर्ष अपनी बुआ के यहा नौवस्ता घूमने आया था. शुक्रवार की शाम 6 बजे शौच के लिये नहर गया था. जहा फिसल कर तेज बहाव में बह गया. फिलहाल एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है.

Next Post

शराब के साथ जहर, दो दिन बाद युवक की मौत

Sat Dec 27 , 2025
बैतूल। कालापाठा क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवक ने शराब के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक ने करीब दो दिनों तक इस बात को किसी को नहीं बताया। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को सच्चाई बताई, लेकिन इलाज […]

You May Like