शादी का झासा देकर दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

सतना: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करते आ रहे युवक ने जन धोखा दे दिया तो पीड़िता ने थाने में शिकायत कर दी। वहीं मामले की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस द्वारा तलाश करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया।थाना प्रभारी निरी. अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवंबर महीने में पीडिता की गुमने की रिपोर्ट को जांच में लिया गया था। दअस्थान होने पर कथन में बताया कि वह अपनी बडी बहन जिसकी शादी इन्दौर में हुई है बहन के यहां आना जाना रहता था।

इन्दौर में दीदी के यहां अमर त्रिपाठी निवासी मझियार का किराये से रहता था जिससे मेरी जान पहचान हो गई। फिर एक दूसरे का नंबर लेकर बात होने लगी । अक्टूबर में अमर त्रिपाठी गाव मौहारी आया था। बुलाने पर वह उससे जाकर मिली। तब भला फुसला कर उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया। चूंकि वह अमर से प्यार करती थी इसलिये घर में बात नहीं बताई।

जिसके बाद शादी का झांसा देकर अमर उसे पहले मैहर फिर मैहर से ट्रेन मे बैठ कर पूना ले गया। पूना में 1 दिन रहे उसके बाद बाम्बे चले गये जहां पर 05 से 12 नवंबर तक बाम्बे मे रहे। जहां पर अमर शादी का झांसा दे कर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की लेकिन वह घटना के बाद से फरार हो गया। जिसकी लगातार तलाश करते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Next Post

बांग्लादेश में सेना की वापसी, तारिक रहमान सरकार ने लिया कानून-व्यवस्था पर बड़ा फैसला

Thu May 7 , 2026
बांग्लादेश के बाद शांति और कानून-व्यवस्था सुधरने के बाद तारिक रहमान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि 6 जून से सभी सेना के जवानों को वापस बैरक में भेजा जाएगा। बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद अब काफी शांति है। […]

You May Like