कचरा बिनने वाली महिलाओं ने गोदाम से किया माल पार

रीवा। शहर में अब नए तरीके से चोरी को अंजाम देने का मामला सामने आया है. चोर कोई और नही बल्कि पांच की संख्या में कचरा बिनने वाली महिलाएं है. जिनके द्वारा इलेक्ट्रानिक कटर से ताला काट कर गोदाम से माल पार कर दिया. सुबह इसकी जानकारी दुकान संचालको हुई और पुलिस की सूचना दी. दरअसल यह मामला अमहिया थाना अन्तर्गत मार्तण्ड काम्पलेक्स का है.

जानकारी के मुताबिक गोप स्वीट्स के पीछे पालकी साड़ी दुकान का गोदाम बना हुआ है. जहा गुरूवार की सुबह सवा 7 बजे पांच की संख्या में महिलाएं पहुंची. सभी सर ढकी थी और हाथ में कचरा एकत्र करने वाली बोरियां थी. कई दुकानो में ताला खोलने का प्रयास किया गया. इसके बाद पालकी साड़ी के गोदाम का ताला इलेक्ट्रानिक कटर जैसी चीज से काटा गया और उसके बाद बकायदे शटर उठाकर गोदाम में रखे कई जोड़ी लंहगे पार कर दिया. चोर महिलाओं की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी महिलाएं एक-एक कर पालकी साड़ी के सामने से होते हुए पीली कोठी तरफ जाते दिखी. चोरी के बाद शटर को बंद कर दिया गया था. दुकान संचालक बलराम मोटवानी को इसकी जानकारी शाम को हुई जब कर्मचारी गोदाम पहुंचे तो दोनो ताले गायब थे. उसके बाद सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया. पूरे मामले की जानकारी अमहिया पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फोटो-वीडियो देखी और चोर महिलाओं की तलाश की जा रही है. इस तरह की चोरी पहली बार देखने को मिली है. संचालक बलराम मोटवानी ने बताया कि गोदाम से कई लंहगे गायब है, कितना सामान गया है इसकी भी जानकारी नही है क्योंकि गोदाम में बहुत सारा माल बिखरा पड़ा है. उधर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

मुंगवानी मार्ग में किसानों ने किया चक्का जाम, पर्याप्त बिजली देने की रखी मांग

Fri Nov 28 , 2025
सिवनी। किसानों को कृषि कार्य के लिए 10 घंटे बिजली मिलने की जगह महज 2 घंटे बिजली मिलने व बार-बार ट्रिप होने सहित अनेक समस्याओं के चलते आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को सिवनी-अमरवाड़ा मार्ग के बीच स्थित गांव मुंगवानी कला बिजली कार्यालय के सामने मार्ग पर चक्का जाम करके विरोध […]

You May Like