बरसते पानी में धरना प्रदर्शन

बीना। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत कृषि उपज मंडी में 403 जोड़ों के विवाह आयोजित किए गए थे किंतु अभी तक इन कन्याओं के खातों में राशि ना आने पर विगत दिनों पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने जनसुनवाई में कई हितग्राहियों के साथ इन्होंने अनुविभागीय अधिकारी विजय डेहरिया ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि यह राशि कन्याओं के खाते में शीघ्र नहीं पहुंची तो हम महात्मा गांधी तिराहा पर धरना प्रदर्शन करेंगे।बीते दिवस पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार हेमराज सिंह मेहर ज्ञापन सौंपा।गांधी तिराहा पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।जिसमें पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा जो पंजीयन जनपद पंचायत और नगर पालिका में होने थे विधायक ने अपने कार्यालय में बैठकर करवाए जिसमें शुरू से ही भ्रष्टाचार की शंका हो रही थी कई ऐसे जुड़े थे जिनके विवाह पहले संपन्न हो चुके थे ऐसे भी जुड़े इसमें शामिल किए गए जिसकी शिकायत की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह यादव ने कहा कि जैसे ही जनपद अध्यक्ष ने खातों में राशि डालने की बात वही विधायक अब कहने लगी की कुछ राशि डाल दी गई किंतु प्रश्न यही उठता है आखिर सभी की राशि क्यों नहीं डाली गई इससे निश्चित कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार होता हुआ नजर आ रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीना में भ्रष्टाचार चारों तरफ हो रहा है जब पूर्व जनपद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत कन्याओं के खातों में राशि नहीं डालने पर आंदोलन की चेतावनी दी तब जाकर कुछ कन्याओं के खातों में राशि डाली गई प्रश्न यह उठता है आखिर सभी की खातों में राशि क्यों नहीं डाली गई इससे यह स्पष्ट है की निश्चित ही नियत में कहीं ना कहीं खोट है तभी तो कुछ खातों में राशि डाली गई शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा यदि शीघ्र सभी कन्याओं के खातों में राशि नहीं डाली गई तो कांग्रेस जन सहयोग लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।”कन्या खाते में मात्र बीस हजार आए” सभा के दौरान मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत 16 नंबर पर दर्ज खुशबू रोहित अहिरवार के अभिभावक ने आकर बताया कि खुशबू के खाते में केवल₹20,000 राशि आई है। और कह दिया गया शेष राशि बाद में मिलेगी आखिर ऐसा क्यों?

Next Post

CM का ऐलान: बरगवां से परसौना एवं रजमिलान-माड़ा तक बनेगी फोरलेन सड़क, सरई में 100 बिस्तर का अस्पताल

Fri Jul 4 , 2025
सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली जिले के सरई में आयोजित महिला सशक्तिकरण तथा आदिवासी गौरव सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में 503 करोड़ रूपये की लागत के 54 निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली प्रदेश के नक्शे […]

You May Like