लंदन, (वार्ता) ब्रिटेन के स्टार कैमरून नौरी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में फ्रांसेस टियाफो को हराकर विंबलडन के तीसरे दौर में जगह बना ली है।
ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी नौरी ने बुधवार को खेले गये मुकाबले में अमेरिका के टियाफो के खिलाफ 4-6, 6-4, 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की और अब नौरी का अगला मुकाबला इटली के विश्व नंबर 73 मैटिया बेलुची से होगा।
वहीं महिला वर्ग में ब्रिटेन की कैटी बौल्टर को अर्जेंटीना की सोलाना सिएरा से 7-6 (9-7) 2-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
ब्रिटिश वाइल्डकार्ड बिली हैरिस विश्व के 37वें नंबर के खिलाड़ी पुर्तगाल के नुनो बोर्जेस से 6-3, 6-4, 7-6 (9-7) से हार गए।
