
ब्यावरा।पार्वती नदी पर बनाएं जा रहे लगभग 1375 करोड रुपए की लागत से सुठालिया सिंचाई परियोजना बांध का निर्माण कार्य अगले एक वर्ष में पूर्ण होगा. इससे ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के 174 गांव के किसानों को मिलने लगेगा। उक्त बात मध्यप्रदेश शासन के मत्स्य पालन एवं मछुआ कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पवार ने बुधवार को निर्माणधीन परियोजना स्थल का पत्रकारों के साथ भ्रमण के दौरान कही।
2018 में योजना की हुई थी घोषणा
इससे क्षेत्र के 174 गांव को सीधा लाभ कैनाल के जरिए मिलेगा वहीं जल निगम के जरिए भी पानी पहुंचाया जाएगा उन्होंने कहा कि सुठालिया में भी उक्त बांध का पानी मिलेगा वह यह योजना जीवनदायनी सिद्ध होगी. श्री पंवार ने कहा कि क्षेत्र के जो 45 गांव उक्त योजना से छूटे हैं उन्हें पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना के तहत कुंभराज में बनाए जा रहे बांध से जोड़ा जाकर पानी दिया जाएगा वहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा छूटे गावों को पार्वती रेसाई व सुठालिया सिंचाई परियोजना से पानी देने का भरपूर प्रयास करेंगे ।
