सीएम डॉ यादव ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को किया याद, गणगौर तीज पर दी शुभकामनाएं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को नमन करते हुए भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान काशी ही नहीं बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक चेतना के जीवंत प्रतीक थे, जिन्होंने शहनाई जैसे लोक वाद्य को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाकर भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने लोक आस्था और परंपरा के पर्व गणगौर तीज के अवसर पर प्रदेश की माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कामना की कि मां गौरी और भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हो तथा हर घर-आंगन खुशियों से सराबोर रहे।

Next Post

प्रभारी मंत्री सिलावट ग्वालियर आये, स्टेशन पर हुआ स्वागत

Sat Mar 21 , 2026
ग्वालियर: जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज सुबह ग्वालियर प्रवास पर आये। प्रभारी मंत्री सिलावट प्रात:काल रतलाम – भिण्ड एक्सप्रेस से आए. ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया. सिलावट यहां से व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुंचे। ग्वालियर में विभिन्न स्थानीय […]

You May Like