लेडी डॉन के साथ ड्रग्स तस्करी में पकड़ाया जेल प्रहरी 

10 लाख की ड्रग्स के साथ कार भी जब्त

इंदौर. क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लेडी डॉन और एक जेल प्रहरी को गिरफ्तार किया है. क्राईम ब्रांच की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर, 10.22 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ ही एक होंडा कार और अन्य सामान बरामद किया गया है. लेडी डॉन शहर में इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती थी. उसके खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है. जबकि जेल प्रहरी भी पर भी कई अपराधिक प्रकरण बताए जा रहे है.

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला और एक पुरुष होंडा अमेज कार में एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर सप्लाई करने आ रहे हैं. सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच की टीम ने एमआर-4 रोड पर मलैया एग्रो इंजीनियरिंग कंपनी के पास घेराबंदी कर कार को रोका, कार मैं बैठे मॉडल विलेज कॉलोनी में रहने वाले 37 वर्षीय दीपक यादव, जो अलीराजपुर जेल में जेल प्रहरी के पद पर नियुक्त हैं, मगर वह काफी लम्बे समय से वहां से गैरहाजिर है. आरोपी दीपक यादव के खिलाफ हिंसा के साथ ही दहेज प्रताड़ना के भी प्रकरण दर्ज है. दीपक के साथ पड़ाई गई 20 वर्षीय महिला श्रुति निषाद शहर में लेडी डॉन के नाम से मशहुर है. भगत सिंह नगर में रह कर इवेंट्स और पर्सनल पार्टियों में डांस परफॉर्म करती है. महिला के खिलाफ भी मारपीट और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. क्राईम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर, 10.22 ग्राम एमडी ड्रग्स, होंडा अमेज कार भी जब्त की है. अपराध शाका की टीम ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से मादक पदार्थों के नेटवर्क और स्त्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है.

जेल की वर्दी में दिखाता था रौंब…

पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि जेल प्रहरी आरोपी दीपक यादव कई महिनों से नौकरी पर ही नहीं गया. जब से वह श्रुति के साथ उसकी पहचान हुई थी तभी से वह नौकरी पर नही जा रहा है.

ड्रग्स की खरीद-फरोख्त कबूल की

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे राजस्थान से सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में महंगे दामों पर बेचते थे. आरोपी दीपक ने बताया कि वह श्रुति को पहले से जानता था और दोनों ने कई बार साथ में ड्रग्स का सेवन किया है. श्रुति ने इंदौर में विभिन्न पार्टी और इवेंट्स में ड्रग्स बेचने की बात स्वीकार की है.

Next Post

ग्वालियर, भिंड, मुरैना से सागर तक चलेगी भर्ती स्पेशल ट्रेन

Sat Jan 4 , 2025
ग्वालियर। भारतीय सेना द्वारा सागर में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेल द्वारा ग्वालियर, भिंड, मुरैना से सागर तक भर्ती स्पेशल विशेष गाड़ी चलाई जा रही है। भर्ती स्पेशल गाड़ी की जानकारी निम्नवत है: 1. […]

You May Like