कल ग्वालियर में पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, सीएमएचओ ने किया प्रचार रथ रवाना

ग्वालियर। कल 12 अक्टूबर, रविवार को ग्वालियर जिले में पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत जन्म से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की ‘‘दो बूंद’’ खुराक पिलाई जावेगी, इस अभियान में लगभग 3.27 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाई जावेगी इसके लिये जिले भर में 2216 बूथ बनाये गये है, इसके अतिरिक्त 139 टीम कार्य करेंगी जो पहले दिन से ही घर- घर जाकर घर- घर भ्रमण करेंगी। आज सीएमएचओ ने प्रचार रथ को रवाना किया। इसके अलावा 83 टीम ट्रांजिट बूथ द्वारा हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्डो, प्रमुख चैराहो इत्यादि पर एवं 13 मोबाईल टीम के माध्यम से घूमंतू जातियों, सडक निर्माण, क्रेशर, ईट-भट्टो इत्यादि माइग्रेट्री जनसंख्या में पोलियो की दवा पिलाई जावेगी। इस अभियान में 2355 दल, 243 सुपरवाईजर व 4710 कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है

Next Post

अस्थि विसर्जन मोक्ष वाहिनी सेवा के 17 साल : धर्मशाला, पंडित, नाव और नाई भी मुहैया कराते है भार्गव

Sat Oct 11 , 2025
सागर: सेवा और जनसेवा के कई प्रतिमान स्थापित है। जिनकी प्रेरणा से लोग इनको अपनाकर आगे बढ़ाने और बेहतर करने में जुटे है। ताकि सामाजिक आर्थिक समरसता बनी रहे और लोगों की भावनाओं, धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप लोग अपना दायित्व निभा सके। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ विधायक और पूर्व […]

You May Like