अवैध हथियारों के साथ धराए दो बदमाश

इंदौर:अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राऊ पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो युवकों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं.थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि पहली कार्रवाई में सिलिकॉन सिटी क्षेत्र की हैं, 25 वर्षीय रितेश मकवाना को पकड़ा, जिसके पास से मैगजीन में कारतूस लगी देशी पिस्टल और चाकू मिला. वहीं दूसरी कार्रवाई रात में एबी रोड बायपास सर्विस लेन से 22 वर्षीय सत्येंद्र पाल की गिरफ्तारी के साथ हुई, जिसके पास से भी इसी तरह के हथियार बरामद हुए. दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि हथियार कहां से लाए गए और उनका आपराधिक रिकॉर्ड क्या रहा है.

Next Post

जेईई मेन परिणाम- इंदौर के रिद्धेश बने प्रदेश टॉपर

Tue Feb 17 , 2026
इंदौर: एनटीए ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-2026 के पहले सत्र का परिणाम सोमवार को घोषित किया. रिजल्ट से पहले दोपहर में फायनल आंसर की जारी की गई. इस बार प्रदेश से कोई भी छात्र 100 पर्सेंटाइल नहीं ला सका. लेकिन पहले सत्र के परिणाम में 99.9 पर्सेंटाइल पाने वाले […]

You May Like