बीएचईएल लेडीज़ क्लब ने कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

भोपाल: बीएचईएल लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष रोज़ी उपाध्याय ने बरखेड़ा स्थित ब्लू कंप्यूटर सेंटर में स्किल डेवलपमेंट सोसायटी एवं बीएचईएल लेडीज़ वर्कर्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बीएचईएल भोपाल संयंत्र में विभिन्न वर्क ऑर्डर के अंतर्गत कार्यरत कुशल श्रमिकों को उत्पादकता के प्रति जागरूक करना है।इस अवसर पर स्किल उपाध्यक्ष योगिता बघेल, कामगार उपाध्यक्ष मंजू पटेल, कामगार सचिव एवं कोषाध्यक्ष शऋतु आर्य, स्किल सचिव वीना शिशिर तथा कोषाध्यक्ष निशा मीना उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में रोज़ी उपाध्याय ने कहा कि उत्पादकता संसाधनों के कुशल उपयोग और दक्ष कार्य निष्पादन से जुड़ी है, चाहे वह व्यक्ति हो, संस्था हो या पूरा देश। उन्होंने बताया कि कम संसाधनों में अधिक उत्पादन या समान उत्पादन के लिए कम संसाधनों का उपयोग ही इसका मुख्य उद्देश्य है।“कार्य कैसे करें और उत्पादकता कैसे बढ़ाएं” विषय पर सीआईएम विभाग के विशेषज्ञों ने अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए।

इनमें संदीप कुमार मधारे (टर्बो एवं एलईएम), आकाश गुप्ता (आर्मेचर), महेंद्र वर्मा (आईएमएम) और कुलदीप केरकटा (रोटर) शामिल थे। अखिलेश मालवीय ने सुरक्षा मानकों पर प्रकाश डाला, जबकि प्रहलाद करमे एवं अजय पाल ने दोनों सोसायटियों को एक परिवार की तरह बताया।कार्यक्रम का समापन योगिता बघेल द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। संचालन स्किल प्रबंधक मुज़फ्फर इक़बाल सिद्दीकी ने किया।

Next Post

10 लाख का ट्रैक्टर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu Dec 18 , 2025
नीमच:की पुरानी कृषि उपज मंडी से दिनदहाड़े चोरी हुए 10 लाख रुपए के ट्रैक्टर-ट्रॉली का बघाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने उज्जैन के बडऩगर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया।इस मामले में आरोपियों की ओर से पेट्रोल पंप पर किया गया […]

You May Like