गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर की ऐतिहासिक और स्थापत्य कला की धरोहर गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर कार्यों की गुणवत्ता, संरचना संरक्षण और समयसीमा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपाल मंदिर न केवल इंदौर की पहचान है, बल्कि मराठा काल की स्थापत्य कला का एक अद्भुत उदाहरण भी है। इसके संरक्षण और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरी संवेदनशीलता और शास्त्रीय शैली को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

Next Post

बंगलादेश ने आयरलैंड को पारी से पीटा

Fri Nov 14 , 2025
सिलहट, 14 नवंबर (वार्ता) बंगलादेश ने सिलहट में पहले टेस्ट में आयरलैंड के खिलाफ एक पारी और 47 रनों से शानदार जीत दर्ज की। महमूदुल हसन जॉय के 171 और नजमुल हुसैन शान्तो के 100 रनों की बदौलत बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। […]

You May Like