जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत छोटी बजरिया स्थित फूलबाड़ी क्षेत्र में दोपहर तीन बजे एक ललमुहे बंदर को आवारा श्वानों के झुंड ने हमला करके घायल कर दिया। बंदर के दोनों पैर और कमर में बुरी तरह से रक्तस्राव होने लगा और कुछ देर संघर्ष के बाद बंदर श्वानों के आगे बेबस हो गया।
अंततः क्षेत्रीय लोगों ने पत्थर मारकर श्वानों से बंदर को मुक्त कराया। लेकिन इस बीच बंदरों का झुंड वहां आ पहुंचा और घायल बंदर को घसीट घसीट कर एक नाले की तरफ ले गये। बंदर को दर्द से तड़पता देखकर स्थानीय लौकेश उर्फ गोलू मिश्रा ने वन विभाग के रैस्क्यू स्क्वाड प्रभारी गुलाब सिंह परिहार को सूचना दी थी।
