मुरैना: महात्मा गांधी जयंती पर जिले के विभिन्न ग्रामों में जल अर्पण दिवस मनाया गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कार्यक्रम आयोजित कर नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंपी। विकासखंड मुरैना के ग्राम भटारी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहर सिंह कंषाना, जनपद सदस्य नकुल सिंह तोमर, कार्यपालन यंत्री अमर सिंह दाहिया, सहायक यंत्री आर.पी. बाजपेयी, जिला सलाहकार हाकिम सिंह वरुण सहित अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
इसी क्रम में अम्बाह के वान का पुरा, पोरसा के शिकहरा व तेहरा, जौरा के हथरिया व बझेरा, कैलारस के महेवा व रिझौनी, पहाड़गढ़ के विश्नोरी और सबलगढ़ के सराय में भी कार्यक्रम हुए। अधिकारियों ने जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और पानी के सदुपयोग की जानकारी दी। ग्रामीणों ने जल बचाने और योजनाओं के बेहतर संचालन का संकल्प लिया।
