विज्ञान मंथन यात्रा के लिए श्रद्धा गुप्ता गंगराड़े का चयन

खंडवा। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रुस्तमपुर की उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रद्धा गुप्ता गंगराड़े का चयन मिशन एक्सीलेंस अंतर्गत आयोजित विज्ञान मंथन यात्रा 2024-25 के लिए किया गया है।

यह यात्रा 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। यात्रा चंडीगढ़ दिल्ली अहमदाबाद स्थित देश के प्रमुख वैज्ञानिक एवं अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण करेंगी। यह गौरवपूर्ण यात्रा केवल एक शैक्षणिक भ्रमण नहीं, बल्कि विज्ञान के क्षेत्र में श्रेष्ठ शिक्षकों को उनके योगदान हेतु सम्मानित करने तथा उन्हें वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति से प्रत्यक्ष रूप से जोडऩे का प्रयास है। इस यात्रा का उद्देश्य शिक्षकों को वैज्ञानिक संस्थानों में हो रहे नवीन अनुसंधानों, प्रयोगशालाओं, तकनीकी संसाधनों और प्रवृत्तियों से परिचित कराना है, जिससे वे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की वैज्ञानिक जानकारी दे सकें।

राज्य स्तर पर चयनित ये उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक विद्यालयों में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, तर्कशील सोच एवं नवाचार के प्रति जिज्ञासा को जाग्रत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्रीमती गुप्ता भी वर्षों से विज्ञान शिक्षण को रुचिकर एवं प्रायोगिक बनाकर छात्रों को विज्ञान के वास्तविक अनुभवों से जोड़ती रही हैं। वे 3ष्ठ वीडियो कंटेंट, ऑगमेंटेड रियलिटी (क्र) एवं इंटरैक्टिव शिक्षण तकनीकों का प्रयोग कर छात्रों में विज्ञान के प्रति आकर्षण और समझ दोनों को सशक्त करती हैं।

Next Post

हनी ट्रेप:बंटी और बबली ने दो लोगों से बलात्कार के नाम पर ऐंठे रूपए

Fri Apr 18 , 2025
छिंदवाड़ा। शहर में हनीं ट्रेप का मामला सामने आया है। जहां बंटी और बबली ने मिलकर एक फूल व्यापारी से दस लाख रूपए की डिमांड की। जिसमें पीडि़त व्यापारी 74 हजार रूपए दे चुका था। इसके बाद 9 लाख 26 हजार की मांग की जा रही थी। वही दूसरा शिकार […]

You May Like