फिरोजाबाद 05 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश मे फिरोजबाद जिले के मक्खनपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल से तीर्थ यात्रियों की बस वृंदावन जाते समय नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी परगना जिले के तीर्थ यात्रियों की एक बस मंगलवार रात प्रयागराज से चलकर आगरा वृंदावन के लिए जा रही थी कि आज सुबह थाना मक्खनपुर क्षेत्र के तहत राजमार्ग पर बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।
पुलिस ने घायल यात्रियों को शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी के अनुसार 20 यात्री घायल हुए हैं जिसमें एक की हालत गंभीर है। माना यह जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है।
