मुरैना जिले में एक दिन के भीतर हुई 12.7 मिमी बारिश

मुरैना: मुरैना जिले में एक दिन के भीतर 12.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश पोरसा में 50 मिमी दर्ज हुई। मुरैना में 16.6 मिमी, अंबाह में 4.6 मिमी, कैलारस में 3 मिमी और जौरा में 2 मिमी बारिश हुई। वहीं सबलगढ़ में बारिश नहीं हुई।
जौरा में सबसे ज्यादा 532 मिमी बारिश
1 जून से 27 अगस्त तक तहसीलवार बारिश के आंकड़ों में जौरा सबसे आगे है। यहां अब तक 532 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद पोरसा में 449.5 मिमी, कैलारस में 431 मिमी, सबलगढ़ में 382.5 मिमी और मुरैना में 351 मिमी बारिश हुई है। अंबाह में सबसे कम 192.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश की कमी का असर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नजर आ रहा है।अगस्त के अंतिम दिनों में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है।

Next Post

बिहार से भागकर आए नाबालिग बालक, बालिका को पांढुरना रेलवे आरपीएफ,जीआरपी पुलिस की सयुंक्त टीम ने पकडा

Fri Aug 28 , 2026
पांढुरना:बिहार से भागकर आए नाबालिग लड़का ,लडक़ी को पांढुरना स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा पकड़ इन्हें बैतूल के बाल सुधार गृह में सुरक्षित रख परिजनों को इसकी सूचना दी हैं, जिनके आते ही इन नाबालिग बच्चों को इनके परिजनों को सौप दिया जाएंगा ।रेलवे पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार […]

You May Like

मनोरंजन