धूमधाम से मनाई गई निषाद राज जयंती, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बंडा। रायकवार समाज बंडा के आराध्य देव एवं भगवान राम के परम सखा निषाद राज जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जो दुर्गा माता मंदिर संजय कॉलोनी से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए श्री भोई देव स्थल पहुंची। जहां अतिथियों एवं वरिष्ठ जनों द्वारा पूजा अर्चना किया गया इसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

शोभा यात्रा में भगवान श्री राम,सीता,लक्ष्मण,निषाद राज केवट जी की भव्य झांकी सजाई गई । शोभा यात्रा एवं जयंती समारोह में विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लंबरदार, पूर्व विधायक तरवार सिंह लोधी,मंगल सिंह दादा, रूपेश रोशन खरे, विवेक मिश्रा, दीपक प्रजापति,प्रदीप सोनी, आदि शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र रैकवार (बाबू जी) प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा किया गया। आभार व्यक्त लखन बिट्टू रैकवार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्यता प्रकाश रैकवार,नीरज रैकवार गणेश रैकवार, भगवानदास रैकवार, रामप्रसाद रैकवार, गुलाब रैकवार,जोधन रैकवार, पुष्पेंद्र रैकवार मनोज भज्जू रैकवार, लल्लू रैकवार,दीपक रैकवार रमेश रैकवार, सुखनंदन रैकवार लक्ष्मण रैकवार, भल्लू रायकवार,रूपवसंत रैकवार,राजू रायकवार, आदि सहित सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने एवं धर्म प्रेमी बंधु शामिल रहे ।

Next Post

जनगणना 2027: भवन सामग्री से लेकर ईंधन तक, अधिकारियों को देनी होगी ये 33 जानकारियां

Tue Mar 24 , 2026
टीकमगढ़। जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले चरण में 1 मई से मकानों की गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गिनी जाएगी। मंगलवार को गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल में जनगणना के फील्ड ट्रेनरों को मकान सूचीकरण और गणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में […]

You May Like