सांसद ने माना विकास कार्यों की जांच के लिए सोशल आडिट जरूरी

स्मार्टसिटी के काम खण्डहर हुए:गणेश,पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा संसदीय क्षेत्र
सतना:सांसद गणेश सिंह ने संसदीय क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जनभागेदारी को उचित बताते हुए स्वीकार किया कि इसके लिए सोशल आंडिट जैसा काम होना चाहिए तभी जनता की कल्पना के अनुरूप विकास कार्य अपना रूप ले सकेंगे.नववर्ष के अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक करते हुए सांसद श्री सिंह ने छह पेज का प्रेसनोट सौप संसदीय क्षेत्र में एक सैकडा कामों को शासन और सरकार की मदद से पूरा करने का दावा करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र धार्मिक महत्व कारण पर्यटन का केन्द्र बन सकता है.उन्होने मीडिया से इस क्षेत्र में सुझाव मंागते हुए कहा कि सरसी का विकास पयर्टन विकास निगम के माध्यम से हो गया है.

मुकुन्दपुर टाइगर सफारी में भी पयर्टकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.इस बार साल के अन्तिम और शुभारम्भ में बड़ी संख्या लोग पहुंचे थे.उन्होने कहा कि आगे मारकण्डे घाट और नरोहिल्स को भी लोगों के हिसाब से विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है.श्री सिंह ने चित्रकूट के विकास के लिए बनी आठ सौ करोड़ की योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इससे वहां की तस्वीर बदल जाएगी.प्रस्तावित सड़कों की बात करते हुए उन्होने कहा कि अब बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस से सीधे जिले को जोड दिया जाएगा.इससे दिल्ली तक का आवागमन आसान हो जाएगा.सांसद ने शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा करते हुए बताया कि मेडिकल कालेज के लिए प्रस्तावित छह सौ बिस्तरों के अस्पताल की मंजूरी अन्तिम चरण में है.जल्द ही इसके लिए आवश्यक बजट की स्वीकृति मिल जाएगी उसका भी काम शुरू हो जाएगा.शिक्षा के लिए स्वशासी महाविद्यालय को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस हो जाने के कारण अतिरिक्त घनराशि मिल जाएगी,जिससे कई तरह के नए काम किए जा सकते है.
तीन दिवसीय वार्ड भ्रमण
सांसद श्री सिंह ने कहा कि शहर की समस्याओं से परिचित होने के लिए 22,23 और 24 को वार्ड का भ्रमण कर लोगों से उनके लिए क्या आवश्यक है यह जानने की कोशिश की जाएगी.उन्होने स्मार्ट सिटी विकास योजना के तहत किए गए कार्यों पर प्रश्रचिन्ह लगाते हुए कहा कि अब खण्डहर में तब्दील होते जा रहे है.उन्होने यह स्वीकार किया कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में जिस स्तर की गुणवत्ता होनी चाहिए थी वह नहीं है.इसके लिए निगरानी की व्यवस्था के कमजोर होने का जिक्र करते हुए उन्होने बताया कि दूसरे चरण का काम उनके विशेष प्रयासों से ही सम्भव हो पाया है.अन्यथा स्वीकृत काम भी नहीं हो पाते.

Next Post

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ युवा उत्सव

Mon Jan 13 , 2025
चित्रकूट: स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पूरे उत्साह पूर्वक युवा उत्सव के रूप में मनाया गया। राष्ट्रगीत, मध्य प्रदेश गान, सूर्य नमस्कार, स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चित्र प्रदर्शनी, तूलिका के द्वारा चित्र सृजन, शिकागो व्याख्यान का वीडियो प्रदर्शन, खेलकूद आदि युवा […]

You May Like