डीपीएस वसंत विहार और डीपीएस आर.के. पुरम की शानदार जीत, क्वार्टरफाइनल लाइनअप तय

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) लगातार तीन दिनों तक बारिश से प्रभावित रहने के बाद ओरिएंटल कप 2026 के चौथे दिन आखिरकार खिली धूप ने युवा खिलाड़ियों का स्वागत किया। बेहतर मौसम और अनुकूल खेल परिस्थितियों के बीच शुक्रवार को बालक वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम, दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, सेंट फ्रांसिस डी सेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल (नोएडा), मदर्स इंटरनेशनल स्कूल (दिल्ली), माउंट कार्मेल स्कूल (द्वारका) और जी.डी. गोयनका स्कूल (द्वारका) ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम ने नेवी चिल्ड्रेन स्कूल को 3-1 से हराकर विजयी शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत विहार ने संस्कृति स्कूल को 5-0 से करारी शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में सेंट फ्रांसिस डी सेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर अपनी शानदार लय बरकरार रखी। स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा ने द एयर फोर्स स्कूल, सुब्रतो पार्क के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के जरिए क्वार्टरफाइनल का टिकट हासिल किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां स्टेप बाय स्टेप ने 3-1 से जीत दर्ज की।

दिन के पांचवें मुकाबले में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली ने डीएवी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद को 1-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। दिन के छठे मुकाबले में माउंट कार्मेल स्कूल, द्वारका और न्यू ग्रीन फील्ड्स स्कूल के बीच निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद हुए रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में माउंट कार्मेल ने 8-7 से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दिन के अंतिम मुकाबले में जी.डी. गोयनका स्कूल, द्वारका ने विनय नगर बंगाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 2-0 से हराकर शानदार अंदाज में दिन का समापन किया। अब ओरिएंटल कप 2026 सप्ताहांत के दौरान दो दिनों के विश्राम पर रहेगा। प्रतियोगिता की वापसी सोमवार, 13 जुलाई से क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के साथ होगी।

.....

Next Post

भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया दतिया से उम्मीदवार, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा

Fri Jul 10 , 2026
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। वे एमपी हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं, संघ से जुड़े हैं। इससे पहले पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम प्रमुखता से चल रहा था और उन्होंने स्वयं भी नामांकन फॉर्म […]

You May Like

मनोरंजन