दतिया: सनकुआ धाम पर बहती सिंध नदी की तीव्र जल धाराओं से जलमग्न हो क्षतिग्रस्त हुए वार्ड क्रमांक 1 और 2 में रहने वाले लोगों के क्षतिग्रस्त घरों का क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि जल आपदा से क्षतिग्रस्त घरों का पटवारी द्वारा सर्वे कर जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से चर्चा की। निरीक्षण के समय विधायक के साथ सेवढ़ा एसडीएम अशोक अवस्थी, तहसीलदार दीपक यादव, थाना प्रभारी विनीत तिवारी, पटवारी, नगर पालिका कर्मचारी भी थे।
