80 लाख रूपये की लागत से बनेगी सी.सी. सड़कें

जबलपुर: कैंट विधानसभा अंतर्गत शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिंकू बिज, तथा एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी एवं पार्षद आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि विकास और सेवा की निरंतरता आगे भी जारी रहेगी।

भूमिपूजन के अंतर्गत गोल्डी माठ के निवास के सामने वाली सड़क, डोंगरे अंकल के सामने वाली सड़क, अंबुज स्वामी के निवास के सामने वाली सड़क, पवार चक्की के सामने वाली सड़क, आकांक्षा रेसिडेंस के सामने वाली सड़क, सुरेश थरेजा के निवास के सामने वाली सड़क सहित वार्ड की विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह एवं विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि सुनियोजित विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है और क्षेत्र के विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।इस दौरान विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने भी क्षेत्र के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि कैंट विधानसभा के हर कोने तक बुनियादी ढांचा मजबूत करना उनकी प्रतिबद्धता है। निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से पूरे किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद अनुराग दहिया,संतोषी ठाकुर, हेमराज सराठे, सुधीर बेन, हैप्पी सिंह, घनश्याम बोहित, विद्यासागर, गुलाब सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Next Post

श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु,

Sat Aug 8 , 2026
जबलपुर: थाना गोरखपुर स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पं. सतीश कृष्ण चंद्र शास्त्री ने भगवान के विभिन्न अवतारों और उनकी लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान अजामिल उपाख्यान, प्रह्लाद भक्त चरित्र, वामन भगवान एवं श्रीराम कथा का विस्तार से वर्णन किया […]

You May Like