एडीआरएम ने सतना जंक्शन का किया निरीक्षण

सतना: पश्चिम मध्य रेलवे के एडीआरएम सुनील टेलर गुरुवार सुबह सतना जंक्शन के रूटीन निरीक्षण पर पहुंचे, जहां उन्होंने रेलवे की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने एआरटी (दुर्घटना राहत यान), एआरएमवी, गार्ड-ड्राइवर लॉबी और रनिंग रूम का बारीकी से अवलोकन किया।

दुर्घटना राहत यान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी उपकरणों की स्थिति जांची और स्टेशन अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह यान 24 घंटे त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। उन्होंने फरुर्टं एड बॉक्स, आवश्यक दवाइयों और बैण्डेज आदि की उपलब्धता और गुणवत्ता भी परखी। इसके साथ ही आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।
रनिंग स्टाफ के बुकिंग रिकॉर्ड को देखा 
गार्ड-ड्राइवर लॉबी में एडीआरएम ने रनिंग स्टाफ के बुकिंग रिकॉर्ड और हस्ताक्षरों की जांच की तथा परिचालन से जुड़े कर्मचारियों के अवकाश संबंधी जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने रनिंग रूम पहुंचकर वहां की साफ-सफाई, पेयजल और फैन-कूलर जैसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि रनिंग स्टाफ, विशेष रूप से ड्राइवरों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी निभा सकें और हमेशा स्फूर्तिवान बने रहें।

Next Post

सिडकुल में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 नशेड़ी पकड़े

Fri Apr 10 , 2026
हरिद्वार,10 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने गुरुवार देर रात को व्यापक अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 55 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस […]

You May Like

मनोरंजन