
पानसेमल/बड़वानी
बडवानी SP श्री जगदीश डावर के निर्देशन में पुलिस थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने सृजन अभियान के तहत पुलिस टीम के साथ संत आगस्तीन स्कूल में विद्यार्थियो को सायबर फ्रॉड और अन्य विषयो को लेकर जागरूक किया।थाना प्रभारी ने सृजन अभियान के उद्देश्यों और अर्थ की कहा की वर्तमान समय में बढ़ते हुए सायबर क्राइम को देखते हुए जागरूकता की आवश्यकता है,यदि सभी जागरूक हो जायेंगे तो अपराधो के आंकड़ों में कमी होगी,महिला प्रधान आरक्षक अनीता मंडलोई ने छात्र छात्राओं को गुड टच बेड टच के बारे में बताया,छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर दिया और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करने की बात कही।इस दौरान थाना प्रभारी मंशाराम वगेन,प्रधान आरक्षक अनीता मंडलोई,आरक्षक विशाल पाटिल,आरक्षक बहादुर,संस्था प्राचार्य सिस्टर रानी,मेनेंजर सिस्टर सुंदरी,वाइस प्रिंसिपल सिस्टर सीजी,सिस्टर प्रभा, जयसिंग बर्डे,मनोज वाडिले,राकेश बर्ड ,लक्की गायकवाड,अजय राठौड़ और विद्यार्थी मोजूद रहे।
