खंडवा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, मोघट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खंडवा। शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोघट रोड पुलिस ने आनंद नगर क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की है।मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंद नगर के स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और राशि देकर पुष्टि की। पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।छापे के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के काउंटर से 3 व्यक्तियों को पकड़ा और एक कक्ष से 3 महिलाओं को रेस्क्यू किया। मौके से तस्दीक के लिए दी गई राशि और अनैतिक गतिविधियों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद कर विधिवत जब्त की गई है। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार-1. सोनू उर्फ सद्दाम पिता जमील सैय्यद (32) निवासी पाटनीपुरा, इंदौर2. ललित राठौर पिता प्रहलाद राठौर (21) निवासी सिंगाजी छाल्पी3. हिमांशु पिता भगवती प्रसाद कोरी (28) निवासी पाटनीपुरा, इंदौरपकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। रेस्क्यू की गई महिलाओं को वैधानिक और चिकित्सकीय कार्यवाही के बाद वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से लगातार शिकायतें मिल रही हैं और उन पर कार्रवाई भी हो रही है। पुलिस ने जिले के सभी स्पा सेंटर, होटल और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने यहां किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि न होने दें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कहीं भी अनैतिक या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Next Post

मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया ईको फ्रेंडली गणेश उत्सव का संदेश

Sun Sep 13 , 2026
रीवा, नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इसी क्रम में नगर निगम कन्या स्कूल में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में अन्नशेष वेलफेयर सोसायटी के बच्चों एवं नगर निगम की टीम ने मिट्टी से भगवान श्री […]

You May Like