जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत मदनमहल मेें रहने वाले एक युवक को साइबर ठग ने फर्जी आरटीओ का ई चालान एपीके फाइल भेजी। जिसे डाउनलोड करते मोबाइल हैक हो गया और 1 लाख 79 हजार 500 रूपये ट्रांसफर हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक महेश कुमार पाण्डे 55 वर्ष निवासी दशमेश द्वार मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे वाट्सअप के माध्यम से आरटीओ ई चालान एपीके फाइल आयी उसने क्लीक कर दिया तो उसका मोबाईल हैक हो गया। उसके खाते में बेनफिशरी एड कर उसके फिक्स डिपॉजिड खाते से नगद 1 लाख 79 हजार 500 रूपए तथा बचत खाते से 6 हजार 579 रूपये किसी अज्ञात ने अपने खाते में ट्रंासफर कर लिये।
