रेलवे के पैनर लॉयर बने शिवम

सतना :रेलवे के मुकदमों की पैरवी करने के लिए पश्चिम मध्य रेल जबलपुर द्वारा सतना जिले में शिवम शुक्ला सहित 3 अधिवक्त्ताओं को पैनल लॉयर बनाया गया है.महाप्रबंधक कार्यालय पमरे जबलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में रेलवे के मुकदमों की पैरवी करने के लिए सतना जिले में 3 अधिवक्त्ताओं की नियुक्ति की गई है.

जिसमें सतना से अधिवक्त्ता शिवम शुक्ला के साथ-साथ नागौद के योगेंद्र प्रसाद मिश्रा और बालकृष्ण त्रिपाठी सम्मिलित हैं. बतौर पैनल लॉयर अधिवक्त्ताओं का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा. जिसके बाद कार्यकाल में अधिकतम दो बार 1-1 साल की बढ़ोत्तरी की जा सकती है.

Next Post

पटवारी-बिचौलियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज

Thu Feb 19 , 2026
सतना :फर्जी वारिसाना और ऋण पुस्तिका तैयार कर आदिवासियों की बेशकीमती जमीन हड़पने वाले पटवारी और बिचौलियों के विरुद्ध शकंजा कसते हुए आर्थिक अपराध शाखा रीवा द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए जांच तेज कर दी गई है.मैहर जिले के ग्राम भदनपुर में यह फर्जीवाड़ा लगभग 3.500 हेक्टेयर आदिवासियों की […]

You May Like